फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Girl injured in road accident, case registered

Una News: सड़क हादसे में लड़की घायल, केस दर्ज

Wed, 05 Mar 2025 07:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Girl injured in road accident, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत पंजावर गांव में एक पिकअप गाड़ी की टक्कर से 14 साल की लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को पहले क्षेत्रीय अस्पताल लेकर जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे पंजावर की तरफ से नगनोली की तरफ एक मुर्गे वाली पिकअप गाड़ी बहुत तेज रफ्तार से आई। एक ट्रैक्टर को पिकअप गाड़ी ने ओवरटेक करते हुए सड़क के दाहिनी तरफ पैदल जा रही लड़की अंजली पुत्री शुखरू महालदार गांव पवह मगदमपुर, मिर्जापुर थाना जिला कठियार बिहार को जोर से टक्कर मार दी। हादसे में अंजली को गंभीर चोटें आई हैं। परिजन और स्थानीय लोग उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर गए लेकिन वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed