फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   girl dead with water cooler curent at Restaurant

वाटर कूलर में करंट से युवती की मौत

Wed, 20 Jul 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब Updated Wed, 20 Jul 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
girl dead with water cooler curent at Restaurant
Demo pic - फोटो : demo pic

क्षेत्र में भरवाईं मार्ग पर स्थित एक नामी रेस्तरां में वाटर कूलर में करंट आने के कारण एक सोलह वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब युवती परिवार के साथ खाना खाने के दौरान वाटर कूलर पर ठंडा पानी पीने गई। इसी दौरान वह करंट लगने के कारण कूलर के साथ ही चिपक गई। युवती के छोटे भाई ने हादसा होते देखा। आनन-फानन में युवती दीप शिखा पुत्री विद्यासागर को निजी गाड़ी से सिविल अस्पताल अंब लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह मुकेरियां पंजाब से सूबेदार विद्यासागर अपने दो बेटों और एक बेटी तथा अन्य रिश्तेदारों के साथ चिंतपूर्णी माथा टेकने आए थे। वापसी में वह मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर स्थित एक पिकनिक स्पॉट पर खाना खाने के लिए रुके। दीप शिखा ने सबसे पहले खाना खा लिया था।
विज्ञापन


पानी खत्म होने पर वह स्वयं ठंडा पानी लेने के लिए वॉटर कूलर पर गई, जहां वह करंट से हादसे का शिकार हो गई। अंब अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नवदीप जोशी ने बताया कि युवती को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय ऊना भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed