फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Girl accused of defaming, case registered

Una News: युवती के लगाया बदनाम करने का आरोप, केस दर्ज

Wed, 22 Jan 2025 07:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Girl accused of defaming, case registered
अंब (ऊना)। क्षेत्र की एक युवती ने उसके चरित्र को लेकर झूठी अफवाह फैलाने और बदनाम किए जाने के बारे में अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवती ने अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह चंडीगढ़ में रहती है। युवती का आरोप है कि क्षेत्र के दो व्यक्तियों ने उसके बारे में दुर्भावनापूर्ण तरीके से गलत और अपमानजनक बातें फैलाईं। जब उसके पिता को इस संबंध में पता चला तो उसने उन लोगों को बुलाया। उन्होंने उसके पिता के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। इसके साथ ही उन्होंने अन्य तरीकों से उसकी मानहानि की। इससे उसके बीमार पिता के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed