फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Getting teeth filling done in government hospital is now costlier by Rs 10

Una News: सरकारी अस्पताल में दांतों की फिलिंग करवाना अब 10 रुपये मंहगा

Sun, 19 Jan 2025 05:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 05:05 PM IST
विज्ञापन
Getting teeth filling done in government hospital is now costlier by Rs 10
रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया फैसला
विज्ञापन

अब 40 के बजाय 50 रुपये लगेगी फीस
सदस्य बोले, चिंतपूर्णी में 108 एंबुलेंस अकसर रहती है खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी में दंत चिकित्सा फिलिंग करवाने की दरों में बदलाव किया गया। अब 10 रुपये अतिरिक्त शुल्क मरीजों को देना होगा। यह फैसला रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया। पहले दांतों की फिलिंग की फीस 40 रुपये ली जाती थी, इसे बढ़ाकर 50 रुपये किया गया है। शनिवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की अध्यक्षता में हुई। इसमें यह फैसला लिया गया। एसडीएम सचिन शर्मा, बीएमओ राजीव गर्ग, मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल, उपप्रधान आशीष कुमार प्रधान अलका संधू, डॉ. राजेश कुमार और रोगी कल्याण समिति के सदस्य बैठक में उपस्थित हुए। बैठक में 2024-25 में 10 लाख 54 हजार 792 रुपये का बजट रखा गया है। इस दौरान अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपप्रधान आशीष शर्मा ने कहा कि चिंतपूर्णी में 108 एंबुलेंस अक्सर खराब रहती है। इस विषय पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि चिंतपूर्णी में 108 एंबुलेंस को बदलकर नई एंबुलेंस उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा अस्पताल में जो भी उपकरणों की जरूरत है, उन्हें मंदिर न्यास चिंतपूर्णी की बैठक में रखा जाएगा ताकि चिंतपूर्णी अस्पताल में जो भी उपकरणों की आवश्यकता है, उन्हें मंदिर न्यास की ओर से उपलब्ध करवाया जाएगा। कहा कि मंदिर न्यास की एंबुलेंस को स्थायी रूप से अस्पताल में रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed