{"_id":"622377dfcead0f3b4b41fb4c","slug":"gdc-ambota-win-football-turnament-una-news-sml4016060198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीसी अंबोटा ने जीता नगनोली फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीसी अंबोटा ने जीता नगनोली फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। नगनोली गांव में खेले गए मेजर छज्जु राम मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब जीडीसी अंबोटा के नाम रहा। प्रतियोगिता के मुकाबले में जीडीसी अंबोटा ने लायन क्लब पंडोगा को 4-3 से मात दी।
जानकारी के अनुसार फाइनल मुकाबले में जीडीसी अंबोटा और लायन क्लब की टीमों ने शानदार खेल खेला और पूरे मैच में दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ गोल नहीं कर पाई। इसके बाद हुए पेनल्टी शूट आउट में जीडीसी अंबोटा ने 4-3 से जीत दर्ज की। वहीं, सब जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में फुटबाल अकादमी खड्ड ने लिटिल फ्लावर नगनोली को 2-0 से हराकर जीत हासिल की है।
आयोजक कमेटी के अध्यक्ष ओंकार नाथ और महासचिव संजय शर्मा ने बताया कि फाइनल मुकाबला बेहद शानदार रहा। इस अवसर पर उनके साथ शेखर, विकास विक्की, रणजीत राणा, बाबा जसवंत सिंह, बृजपाल, नीलम कुमारी, विजय शंकर, राजकुमार, बहादुर, कमल सैनी, सुनील जसवाल, अरुण दत्ता, कृष्ण दत्त, बिशनदास, सुच्चा सिंह कंग, बलबीर सिंह, स्वर्ण सिंह, राकेश जसवाल, पन्ना लाल और सतीश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।