फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gave the message to be cautious about cyber crime and stay away from drugs

Una News: साइबर अपराध से सतर्क और नशे से दूर रहने का संदेश दिया

Sun, 27 Jul 2025 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 27 Jul 2025 05:29 AM IST
विज्ञापन
Gave the message to be cautious about cyber crime and stay away from drugs
स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल अरनियाला में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद की ओर से भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के सहयोग से शनिवार को स्कॉलर्स यूनिफाइड वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरनियाला (ऊना) में उपभोक्ता जागरूकता शिविर लगाया गया।
शिविर की अध्यक्षता परिषद के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ने की। इस दौरान बच्चों को साइबर अपराध, नशा निवारण और उपभोक्ता अधिकारों से जुड़ी जानकारी दी। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जिनमें मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी, शिकायत निवारण प्रणाली और डीएनडी जैसी सेवाएं प्रमुख रहीं।रणजीत सिंह ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने बच्चों, शिक्षकों और उपभोक्ताओं को इससे सतर्क किया। कहा कि इंटरनेट, मोबाइल एप्लिकेशन और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि कोई भी व्यक्ति अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स, एटीएम पासवर्ड या ओटीपी किसी से साझा न करे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ट्राई टेलीफोन उपभोक्ताओं की शिकायतों के प्रभावी समाधान और अनचाही वाणिज्यिक कॉल्स और मैसेज से राहत दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यदि कोई साइबर अपराध का शिकार होता है तो वह राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने भारत सरकार की ओर से विकसित संचार साथी एप के उपयोग के बारे में भी बताया। इसके अलावा परिषद सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने प्रतिभागियों को बाट और माप कानून के बारे में जानकारी दी और बताया कि खरीदारी करते समय उपभोक्ताओं को क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने और जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। इस मौके पर स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के प्रधानाचार्य धीरज शर्मा, डीएफएससी राजीव शर्मा, परिषद के वित्त सचिव अनोखी राम, स्कूल स्टाफ सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed