फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gaushalas did not receive the grant amount for March and April

Una News: गोसदनों को नहीं मिली मार्च और अप्रैल की अनुदान राशि

Sat, 24 May 2025 07:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
Gaushalas did not receive the grant amount for March and April
गोसदनों के संचालक शिमला में सचिव पशुपालन और विशेष सचिव वित्त से मिले
विज्ञापन

सरकार से गोसदनाें के लिए जल्द अनुदान जारी करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। प्रदेश के 260 से अधिक गोसदनों के संचालन पर संकट मंडरा रहा है। मार्च और अप्रैल 2025 की गोपाल योजना के तहत मिलने वाली अनुदान राशि अब तक जारी नहीं हुई है। इस मसले को लेकर ऊना, शिमला, सिरमौर, कांगड़ा और सोलन जिलों के गोसदन संचालक शिमला सचिवालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सचिव पशुपालन रितेश चौहान तथा विशेष सचिव वित्त विजय वर्धन से मुलाकात की। गो सेवा प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को अवगत कराया कि अनुदान न मिलने से चारे, दवाइयां और गोवंश की देखरेख में दिक्कतें आ रही हैं। कई गो सदन बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं। इस पर अधिकारियों ने समस्या को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। गोसदन संचालकों ने बताया कि गोपाल योजना के अंतर्गत प्रति गोवंश प्रति माह सहायता दी जाती है। इसमें चारा, पानी और दवा आदि की व्यवस्थाएं की जाती हैं लेकिन मार्च और अप्रैल की राशि अब तक नहीं मिली है। इससे कई गो सदनों में गोवंश के लिए भोजन और चिकित्सा सुविधा प्रभावित हो रही है। इस अवसर पर सेगा फाउंडेशन के अध्यक्ष सीवी भंडारी, देवभूमि गो रक्षा फाउंडेशन से जसवीर रियात, डॉ. यशवंत सिंह, राजेंद्र अत्री, एनके ठाकुर, केदार सिंह, मोतीराम, जगदीश चौहान सचिन सहित विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। गो सेवा से जुड़े लोगों ने सरकार से जल्द अनुदान राशि जारी करने की मांग की है ताकि गो माताओं की सेवा बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed