फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Garbage to be collected door-to-door... records to be maintained of those who do not pay the fee.

Una News: डोर टू डोर उठेगा कूड़ा... शुल्क न देने वालों का बनेगा रिकॉर्ड

Wed, 23 Sep 2026 05:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 05:50 AM IST
विज्ञापन
Garbage to be collected door-to-door... records to be maintained of those who do not pay the fee.
गारबेज कलेक्शन व्यवस्था होगी मजबूत, घरों और संस्थानों की तैयार होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

सेवा लेने के बावजूद शुल्क जमा नहीं करवाने वालों पर रहेगा फोकस, वार्ड स्तर पर होगी निगरानी
खास खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नगर निगम ने शुल्क जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड तैयार करने का फैसला लिया है। निगम की ओर से ऐसे घरों, दुकानों और संस्थानों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जो नियमित रूप से कूड़ा उठाने की सुविधा का लाभ ले रहे हैं, लेकिन निर्धारित शुल्क जमा नहीं करवा रहे हैं। इससे निगम को शुल्क वसूली की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ गारबेज कलेक्शन की वास्तविक स्थिति का भी पता चल सकेगा।
शहर में घर-घर से कूड़ा उठाना नगर निगम की प्रमुख सेवाओं में शामिल है। निगम की गाड़ियां अलग-अलग वार्डों और मोहल्लों में पहुंचकर कूड़ा एकत्रित करती हैं। व्यवस्था के संचालन के लिए उपभोक्ताओं से निर्धारित शुल्क लिया जाता है, लेकिन कई उपभोक्ता शुल्क जमा नहीं करवा रहे हैं।
विज्ञापन



शुल्क नहीं देने वालों पर रहेगा फोकस
नगर निगम डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन से जुड़े उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड व्यवस्थित करेगा। इसमें यह देखा जाएगा कि किन घरों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों से नियमित कूड़ा उठाया जा रहा है और इनमें से कितने उपभोक्ता शुल्क जमा करवा रहे हैं। शुल्क नहीं देने वालों की अलग रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके आधार पर निगम शुल्क वसूली और आगामी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा। रिपोर्ट तैयार होने के बाद निगम के पास शहर में गारबेज कलेक्शन सेवा से जुड़े उपभोक्ताओं और शुल्क जमा करवाने वालों का स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध होगा। इससे वार्ड स्तर पर व्यवस्था की निगरानी भी आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
शहर में स्वच्छता को लेकर नगर निगम प्रबंधन सतर्क है। डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना के तहत शुल्क न देने वालों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -पृथी पाल सिंह, आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article