Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Garbage is being dumped openly on the highway and is being burnt in the evening.

Una News: हाईवे पर खुले में फेंका जा रहा कूड़ा, शाम होते ही जला रहे

Wed, 29 Oct 2025 05:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
Garbage is being dumped openly on the highway and is being burnt in the evening.
ऊना शहर से दो किमी पीछे हाईवे पर हो रहा गंदगी से स्वागत
विज्ञापन


क्रॉसर
नगर निगम और पीसीबी के अधिकारी नहीं दिख रहे गंभीर
पशु रोजाना मार रहे मूंह, सुबह प्रवासियों के बच्चे बिखेर रहे

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। धर्मशाला-चंडीगढ़ हाईवे के तहत ऊना शहर में प्रवेश करने से दो किलोमीटर पीछे गंदगी से अतिथियों का स्वागत हो रहा है। यहां पुल के दोनों तरफ खुले में कूड़ा फेंका जा रहा है। इसमें पशु मुंह मार रहे हैं। शाम होते ही अंधेरे में कूड़े को जलाया जा रहा है। सुबह कुछ प्रवासियों के बच्चे उसे खंगाल रहे हैं। इससे कूड़ा चारों तरफ बिखर गया है। यह स्थान डंपिंग साइट बनता जा रहा है। हाईवे के दोनों तरफ लगे कूड़े के ढेर स्वच्छता पर दाग लगा रहे हैं। इसे लेकर न तो नगर निगम ऊना गंभीर दिख रहा है और न ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी कोई कार्रवाई कर रहे हैं। खड्ड का पानी दूषित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि कूड़े से दुर्गंध आनी शुरू हो गई है।
इसके बावजूद कबाड़ की तलाश में प्रवासियों के बच्चे उसमें जरूरत का सामान खोजते रहते हैं। इससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है। शहर की स्वच्छता पर भी सवाल उठ रहे हैं। हाईवे पर रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। अधिकारियों का भी आना-जाना लगा रहता है। पुल के दोनों तरफ खेतों के लिए संपर्क मार्ग निकाले गए हैं। ऐसे में खेतों में जाने वाले किसानों को भी कूड़ा होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। मंगलवार रात के समय कूड़े में लगाई आग से धुआं बुधवार सुबह 10 बजे तक उठता देखा जा सकता था।
विज्ञापन


कोट्स

20 दिन पहले ही यहां से कूड़ा उठाया गया था। फिर से ऐसी स्थिति है तो उसे उठाने के निर्देश दिए जाएंगे। यहां पर साइन बोर्ड भी लगाया जाएगा। उसके बावजूद लोग कूड़ा गिराते हैं तो सीसीटीवी लगाए जाएंगे। अगर कोई कूड़ा फेंकता पाया गया तो भारी भरकम जुर्माना लगाया जाएगा। -मनोज ठाकुर, सहायक आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed