फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ganesh immersion ghat should be constructed in Sombhadra-Swan river.

Una News: सोमभद्रा-स्वां नदी में गणेश विसर्जन घाट का हो निर्माण

Sat, 24 Aug 2024 02:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 24 Aug 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Ganesh immersion ghat should be constructed in Sombhadra-Swan river.
ऊना। सोमभद्रा-स्वां साहित्य संस्कृति परिषद के संयोजक राजीव शर्मा ने बताया कि विभिन्न स्थानों में सार्वजनिक गणेशोत्सव प्रति वर्ष हर्षोल्लास से मनाया जाता है। अम्ब तहसील उपमंडल में प्रसिद्ध सार्वजनिक गणेशोत्सव कार्यक्रम लगातार दो दशकों से आयोजित किया जा रहा है। जिला ऊना के विभिन्न गणेशोत्सव आयोजनों की गणपति-उत्सव की गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन अधिकांशत: सोमभद्रा-स्वां नदी में ही किया जाता रहा है। बरसाती मौसम में उफनती सोमभद्रा-स्वां नदी में गणेश मूर्तियों का विसर्जन करना आम जनता-जनार्दन में भयावह एवं जानलेवा सिद्ध होने का खतरा मंडराता रहा है, इसलिए आम जनमानस की सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सोमभद्रा-स्वां नदी में श्री गणेश विसर्जन घाट की नितान्त आवश्यकता है। ऐसे में आम जनता-जनार्दन ने गगरेट से लेकर ऊना तक कम से कम दो-तीन स्थानों पर गणपति-उत्सव पूजा विसर्जन और नवरात्रि-उत्सव पूजा विसर्जन के लिए सोमभद्रा-स्वां नदी में विसर्जन घाटों की मांग है। इस बारे विभिन्न गणेश मंडलों के प्रतिनिधियों ने जनहित में सरकार व जिला प्रशासन से पिछली दो दशक पुरानी मांग पुन: उठाई है कि तमाम लोगों व धार्मिक श्रद्धालुओं की अपेक्षाओं अनुरूप सोमभद्रा-स्वां नदी में श्रीराम मंदिर अन्दौरा-अंब सन्निकट विसर्जन घाट का शीघ्रातिशीघ्र निर्माण करवाया जाए। गौर हो कि जिला ऊना में हर साल की तरह इस साल भी सार्वजनिक गणेशोत्सव का आयोजन 7 से 17 सितंबर तक विभिन्न गणेश मंडलों द्वारा बड़ी धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed