फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gagret BJP has to wait for new president

Una News: गगरेट भाजपा को नए अध्यक्ष के लिए करना पड़ रहा इंतजार

Tue, 07 Jan 2025 07:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Gagret BJP has to wait for new president
गगरेट और दौलतपुर के बनेंगे दो मंडल अध्यक्ष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। भाजपा को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के बनने वाले दो मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह भाजपा नेता त्रिलोक जम्वाल और जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर सिंह की अगुवाई में गगरेट के चुने जाने वाले दोनों भाजपा मंडल अध्यक्षों के लिए बैठक बुलाई गई थी। इसमें मंडल के पदाधिकारियों से भी राय ली गई थी। गगरेट के मंडल अध्यक्ष के लिए सात और दौलतपुर से तीन दावेदारों के नाम आगे गए थे। गगरेट से नितिन नंबरदार, अतुल शर्मा बलबीर धीमान, संजीव संधू, राजीव, रमन जॉनी और दिलावर के नाम पर चर्चा हुई थी। वहीं, दौलतपुर से अजय ठाकुर, नरेश शर्मा व वर्तमान मंडल अध्यक्ष राजीव राजू के नाम शामिल किए गए थे। अब इस बैठक को भी लगभग तीन सप्ताह का समय बीत चुका है लेकिन गगरेट भाजपा को अपने नए अध्यक्ष का अभी तक इंतजार करना पड़ रहा हैं। उधर, भाजपा आलाकमान अभी जिला अध्यक्ष बनाने में व्यस्त हैं। जिला अध्यक्ष बनने के बाद ही गगरेट के नए अध्यक्ष बनाने की बारी आएगी, ऐसा प्रतीत हो रहा हैं। गगरेट में जो भी नए मंडल की कमान संभालेंगे उनके लिए पहली चुनौती गगरेट में भाजपा को एक सूत्र में बांधने की होगी। गगरेट में अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे भाजपा नेताओं की अगली रणनीति भी गगरेट भाजपा को नए अध्यक्ष बनने के बाद ही तय होगी। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि गगरेट भाजपा के किस नेता को कमान मिलेगी। सूत्रों कि माने तो दो नाम गगरेट व दौलतपुर से लगभग तय माने जा रहे हैं। बस औपचारिक घोषणा का इंतजार हैं। अब जितनी जल्द भाजपा को नए अध्यक्ष मिलेंगे, नए मंडल का विस्तार भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed