फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fungal infection patients started increasing in regional hospital Una

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में बढ़ने लगे फंगल इंफेक्शन के मरीज

Tue, 07 May 2024 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 07 May 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Fungal infection patients started increasing in regional hospital Una
क्षेत्रीय अस्पताल में पर्ची काउंटर के बाहर लगी कतारें। संवाद
ऊना। जिले में पारा चढ़ने के साथ ही लोगों में त्वचा संबंधित रोग भी बढ़ने शुरू हो गए हैं। इन दिनों क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की ओपीडी में रोजाना त्वचा रोग से संबंधित 40 से 50 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, फंगल इंफेक्शन के मामले भी सामने आना शुरू हो गए हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को त्वचा की विशेष देखभाल करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार गर्मियों में त्वचा की गर्मी और पसीना बढ़ जाने से स्किन पोर्स खुल जाते हैं। इससे फंगस को और जल्दी फैलने का मौका मिलात है। यह समस्या अक्सर लोगों को परेशान करती है। यह समस्या उन लोगों में ज्यादा पाई जाती है, जो शरीर की साफ सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं। फंगल इंफेक्शन की पहचान कुछ आम लक्षणों से होती है जैसे कि खुजली, लालिमा, त्वचा पर दाने या छिलके आदि। इन लक्षणों को नजर अंदाज करने पर यह समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है।
विज्ञापन



ऐसे करें बचाव
फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए प्रतिदिन ताजे और ठंडे पानी से नहाएं। टैंक और गीजर का पानी इस्तेमाल न करें। त्वचा के लिए एंटीबैक्टीरियल साबुन का प्रयोग करें। झोलाछाप से इलाज न कराएं और अपनी मर्जी से दवा न लें। पहले से इंफेक्शन है तो पहनने के कपड़ों को गर्म पानी में उबालकर धोएं और धूप में अच्छे से सुखाएं। अंडर गारमेंट प्रतिदिन बदलें, तौलिए को धूप में अच्छे से सुखाएं। इंफेक्शन से ग्रसित मरीज के कपड़ों को परिजनों के कपड़ों से अलग धुलें। शरीर के कोमल हिस्सों जैैसे बगल, जांघ और उंगलियों के बीच के हिस्से को साफ और सूखा रखें। गर्मियों में तंग कपड़े न पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन



गर्मियों के दिनों में पसीने के कारण फंगल इंफेक्शन के मामले अक्सर बढ़ जाते हैं। इन दिनों ओपीडी में रोजाना 40 से 50 लोग फंगल इंफेक्शन से पीड़ित पहुंच रहे हैं। उनका उपचार किया जा रहा है। लोग फंगल इंफेक्शन के लक्षण नजर आने पर विशेषज्ञ के पास जाकर जांच और उपचार करवाएं।
-डॉ. खीमित जैन, चर्म रोग विशेषज्ञ, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed