{"_id":"6091415d8ebc3e4d1212e86b","slug":"fruits-and-vegetables-sent-to-families-in-home-isolation-una-news-sml369303977","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम आइसोलेशन में रह रहे परिवारों को फल और सब्जियां भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम आइसोलेशन में रह रहे परिवारों को फल और सब्जियां भेजी
विज्ञापन
ऊना। सेवा ही संगठन अभियान के तहत ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने होम आइसोलेशन में रह रहे परिवारों के लिए फल और सब्जियां भिजवाईं। थानाकलां में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के अलग-अलग समूहों को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में फल और सब्जियां के साथ रवाना किया।
कंवर ने कहा कि किसी भी कोरोना प्रभावित को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की किल्लत नहीं होनी चाहिए। कंवर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कोरोना से प्रभावित परिवारों का मनोबल बढ़ाएं तथा साथ ही कोविड टीकाकरण के लिए भी प्रेरित करें। आज कोरोना से लड़ाई में भारत में ही तैयार दो वैक्सीन उपलब्ध हैं। अपनी बारी आने पर सभी को टीकाकरण कराने के प्रति जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन का कोई नुकसान नहीं तथा यह वायरस से निपटने में कारगर है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं तथा किसी को भी सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रांतियों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।