{"_id":"68861b265abf5fbd3c05c365","slug":"front-opened-against-job-trainee-policy-una-news-c-93-1-una1002-160541-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जॉब ट्रेनी नीति के खिलाफ खोला मोर्चा, युवाओं ने मांगा सम्मानजनक रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जॉब ट्रेनी नीति के खिलाफ खोला मोर्चा, युवाओं ने मांगा सम्मानजनक रोजगार
Mon, 28 Jul 2025 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 28 Jul 2025 05:56 AM IST
विज्ञापन
जॉब ट्रेनी नीति के खिलाफ ऊना में डीसी को ज्ञापन सौंपती अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिखा मनकोट
बड़ूही (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के भविष्य को लेकर जॉब ट्रेनी नीति के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नाम रोशन करने वाली योग थैरेपिस्ट और युवा आइकन शिखा मनकोटिया रविवार को हिमाचल बेरोजगार युवा महासंघ के बैनर तले ऊना में उपायुक्त जतिन लाल से मिलीं और इस नीति के विरोध में ज्ञापन सौंपा।
शिखा मनकोटिया ने कहा कि यह नीति किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है, क्योंकि यह युवाओं को शोषण की ओर धकेलती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिमाचल के युवाओं को मजदूरी नहीं, बल्कि उनके कौशल और शिक्षा के अनुरूप सम्मान मिलना चाहिए। महासंघ के राज्य समन्वयक श्रेय अवस्थी ने कहा कि शिखा मनकोटिया जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के आंदोलन से जुड़ने से युवाओं की आवाज को नई ताकत मिलेगी और यह संघर्ष एक व्यापक जन-आंदोलन का रूप लेगा।
महासंघ और युवाओं ने सरकार से मांग की कि शोषणकारी मानी जा रही इस नीति को तत्काल वापस लिया जाए और युवाओं को सम्मानजनक रोजगार प्रदान किया जाए। विरोध प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह आंदोलन अब केवल एक नीति का विरोध नहीं, बल्कि हिमाचल के युवाओं के आत्मसम्मान और अधिकारों की लड़ाई बन चुका है।