फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   From the new year, better facilities for living and eating will be available in Shri Chintpurni Temple: Raghav Sharma

नए वर्ष से श्री चिंतपूर्णी मंदिर में मिलेंगी रहने, खाने की बेहतर सुविधाएं : राघव शर्मा

Fri, 15 Dec 2023 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
From the new year, better facilities for living and eating will be available in Shri Chintpurni Temple: Raghav Sharma
चिंतपूर्णी मंदिर न्यास में स्थापित हॉटल व रेस्टोरेंट को लीज आउट करने के मौके पर उपस्थित उपायुक्
भरवाईं/चिंतपूर्णी (ऊना)। नववर्ष से माता श्री चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर न्यास में 2019 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थापित किए गए होटल और रेस्टोरेंट को मंदिर न्यास को सौंपा था। इसको निर्मित करने के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की ओर से फंडिंग की गई है। बताया कि मंदिर न्यास ने हिमाचल प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से इसको पट्टे पर (लीज आउट) दिया है। शुक्रवार को सचिव भाषा एवं संस्कृति विभाग की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। आगामी वर्ष में इस होटल और रेस्टोरेंट को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुरू कर दिया जाएगा। मंदिर न्यास को इससे लगभग 41 लाख रुपये की सालाना आय होगी तथा हर वर्ष सात प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी। होटल रेस्टोरेंट में श्रद्धालुओं को बेहतर ठहरने की सुविधा तथा उच्च स्तरीय गुणवत्ता युक्त भोजनालय की सुविधा भी मिलेगी। इसे लॉर्डस इन होटल कंपनी के माध्यम से संचालित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed