फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Friends Football Club Daulatpur Chowk won 7-6

Una News: फ्रेंड्स फुटबाल क्लब दौलतपुर चौक ने 7-6 से जीत दर्ज की

Sat, 18 Oct 2025 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Friends Football Club Daulatpur Chowk won 7-6
टीमों ने प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत गांव चुरुडू में खेल भावना और युवा उत्साह का प्रतीक 13वां हेडमास्टर राजेंद्र सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हेल्थ सुपरवाइजर एवं समाजसेवी दिलबाग सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की दिशा में प्रेरित करते हैं। श्री सिंह ने टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए 11,000 रुपये का आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल क्लब ऊना और फ्रेंड्स फुटबाल क्लब दौलतपुर चौक के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके बाद निर्णय पेनल्टी शूटआउट से हुआ। रोमांचक शूटआउट में फ्रेंड्स फुटबाल क्लब दौलतपुर चौक ने 7–6 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मैच में वाईएफसी चिल्ड्रन क्लब खड्ड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फुटबाल चिल्ड्रन क्लब मुबारिकपुर को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया। टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट पासिंग और तालमेल से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य विनोद, पन्नालाल, अरुण कुमार, संजय, शशि पाल, चंदन सिंह, ऋषि ठाकुर, शमी ठाकुर, ग्राम पंचायत चुरुडू के प्रधान विनय शर्मा, सोहनलाल और नरेंद्र सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed