फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fraud of Rs 3.40 lakh in the name of sending abroad, case registered against two

Una News: विदेश भेजने के नाम पर 3.40 लाख की ठगी, दो पर मामला दर्ज

Fri, 01 Aug 2025 07:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 3.40 lakh in the name of sending abroad, case registered against two
गगरेट निवासी युवक की शिकायत पर मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। गगरेट के देवनगर वार्ड-1 निवासी मनोज कुमार ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.40 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने गांव चढ़तगढ़ (ऊना) निवासी विशाल और हाजीपुर, रूपनगर (पंजाब) निवासी अनिल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मनोज ने बताया कि आरोपी विशाल ने उससे संपर्क कर विदेश भेजने का भरोसा दिलाया और अंब स्थित अपने दफ्तर में बुलाया। वहां विशाल ने बताया कि वह अनिल कुमार के साथ मिलकर यह कार्य करता है और प्रक्रिया में लगभग तीन लाख रुपये खर्च होंगे। दोनों पक्षों में 1.60 लाख रुपये का इकरारनामा हुआ, जिसके तहत मनोज ने यह राशि उन्हें दे दी।बाद में आरोपियों ने और पैसे की मांग करते हुए 1.40 लाख रुपये और लिए। इसके बदले मनोज को किर्गिस्तान की टिकट दी गई, लेकिन जब उसने टिकट की पुष्टि के लिए एमिरेट्स एयरलाइन में संपर्क किया तो पता चला कि टिकट फर्जी थी। इसके बाद आरोपी ने उसे चार मार्च से एक मई तक का वर्क वीज़ा देने के नाम पर 40,000 रुपये और लिए, लेकिन न तो विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए। जब मनोज ने संपर्क करना चाहा तो आरोपियों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed