फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fraud of 20 lakhs in the name of selling land case registered

Una News: जमीन बेचने के नाम पर 20 लाख की ठगी, चार के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 03 May 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 03 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 20 lakhs in the name of selling land case registered
ऊना। उपमंडल हरोली की पोलियां पंचायत के गांव मल्लूवाल में जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 20 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अशोक कुमार निवासी छेत्रां, तहसील हरोली ने बताया कि 29 अप्रैल 2023 को संजीव कुमार और उसकी पत्नी बीना देवी ने उन्हें पोलियां पंचायत के गांव मल्लूवाल में स्थित अपनी भूमि बेचने का प्रस्ताव दिया। इसमें दावा किया कि भूमि बैंक के पास बंधक है और लोन चुकता न करने पर बैंक उन्हें तंग कर रहा है। इसलिए वे जमीन बेचना चाहते हैं।
विज्ञापन

सौदे के तहत आरोपी पति-पत्नी ने शिकायतकर्ता से दो लाख रुपये नकद पेशगी ली और बाद में 18 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करने को कहा। अशोक कुमार ने आरोपियों की मांग के अनुसार राशि ट्रांसफर कर दी, लेकिन जब निर्धारित तिथि पर भूमि के नामकरण के लिए वे नहीं पहुंचे। इसपर मामला संदिग्ध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा कि इसके बाद आरोपी संजीव कुमार विदेश चले गया। इसके बाद घर जाकर पता किया तो बीना देवी, जोकि वार्ड पंच भी है और भाई मनोज कुमार तथा माता राज कुमारी ने 16 मई 2024 तक जमीन उनके नाम करने का समय मांगा।
अभी कुछ दिन पहले भी संजीव कुमार ने विदेश से आकर भूमि उसके नाम करने का दावा किया था। बार-बार समय मांगने पर धोखाधड़ी का अहसास हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसी भूमि को बेचने के लिए किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी बयाना किया था।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी संजीव कुमार, मनोज कुमार, बीना देवी और राज कुमारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed