फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Four people selling China doors in Nangal and Rupnagar arrested

Una News: नंगल और रूपनगर में चाइना डोर बेचने वाले चार लोग गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2025 08:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
Four people selling China doors in Nangal and Rupnagar arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल (ऊना)। देशभर में प्रतिबंधित चाइना डोर बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई चल रही है। नंगल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने नंगल की अड्डा मार्केट सहित विभिन्न बाजारों में छापे मारे लेकिन नंगल पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। उधर, रूपनगर पुलिस ने भी चाइना डोर बेचने वालों के यहां छापे मारे। अलग-अलग स्थानों से गोदामों में छुपा कर रखे 150 गुच्छे चाइना डोर के बरामद कर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रूपनगर इंस्पेक्टर पवन चौधरी ने कहा कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर चार लोगों को चाइना डोर के 10 गुच्छों सहित पकड़ा था और सख्ती से पूछताछ करने पर जगदीश ने माना कि नेहरू नगर के गोदाम में भी उसने चाइना डोर छुपा कर रखी है। जब वहां छापा मारा गया तो चाइना डोर की तीन पेटियों में भरकर रखे चाइना डोर के 150 गुच्छे बरामद किया गए। इस कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed