फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Four members nominated from Una in the State Joint Struggle Committee

Una News: प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति में ऊना से चार सदस्य मनोनीत

Thu, 11 Sep 2025 06:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
Four members nominated from Una in the State Joint Struggle Committee
जिला मुख्यालय में पथ परिवहन कल्याण संगठन की बैठक में दी जिम्मेदारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन कल्याण संगठन ऊना से प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति में चार सदस्य मनोनीत किए गए हैं। इनमें जोगा सिंह, कश्मीर सिंह और सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच से धर्मपाल और तरसेम को सर्वसम्मति से चुना गया है। ये नियुक्तियां हिमाचल प्रदेश कल्याण मंच की प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के आदेशानुसार वीरवार को आयोजित बैठक के दौरान की गईं। बैठक को संबोधित करते हुए कल्याण मंच के प्रधान रमेश ने कहा कि मौजूदा समय में हिमाचल परिवहन से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ सरकार और प्रबंधन सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन और वित्तीय लाभ नहीं मिल रहे। पथ परिवहन कल्याण संगठन के प्रधान किशोरी लाल नेगी ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के साथ मिलकर संघर्ष के लिए तैयार रहें। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को न तो समय पर पेंशन मिल रही है और न ही 1 जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान का एरियर तथा चिकित्सा बिलों का भुगतान पिछले तीन वर्षों से हो रहा है। इससे कर्मचारियों के लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से लिए जाने वाले हर निर्णय का पूरा समर्थन किया जाएगा। बैठक में सहदेव सिंह, सतपाल शर्मा, बलवीर सिंह, चनण सिंह, रामनाथ, भगवंत किशोर, रामस्वरूप, पवन कुमार, मंगल सिंह, किशन सिंह, रमेश जसवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed