फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Four family members accused of assaulting couple

Una News: परिवार के चार लोगों पर दंपती से मारपीट का आरोप

Mon, 20 Apr 2026 05:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Four family members accused of assaulting couple
हरोली (ऊना)। उपमंडल हरोली के मल्लूवाल गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि घर के ही चार सदस्यों पर एक दंपती के साथ मारपीट कर उसे घायल करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राम दयाल (32) निवासी मल्लूवाल ने बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है और अपने परिवार के साथ पैतृक मकान में रहता है। वर्ष 2015 में प्रेम विवाह के बाद से ही परिवार के अन्य सदस्य उससे नाराज रहते हैं और अकसर विवाद करते रहते हैं।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार 18 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे वह अपने कमरे में बैठा था, तभी उसका भाई बलविंद्र कुमार, शाम लाल और भाभी वीना देवी बाहर गाली-गलौज करने लगे। जब वह बाहर आया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जबकि वीना देवी ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। इसी दौरान किरण देवी ने भी गाली-गलौज कर माहौल को और बिगाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में राम दयाल और उसकी पत्नी को चोटें आईं। बीच-बचाव के बाद जब वह इलाज के लिए अस्पताल जाने लगा तो आरोप है कि आरोपियों ने रास्ता रोककर उसे धमकाया और दोबारा गाली-गलौज की। बाद में वह किसी तरह अपने चाचा के पास पहुंचा, जहां से उसे हरोली अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया।


डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि शिकायत व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed