{"_id":"5730c96b4f1c1b652f91996e","slug":"four-doctors-transfered-one-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ चार डॉक्टर ट्रांसफर, मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ चार डॉक्टर ट्रांसफर, मरीज बेहाल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 09 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
ऊना अस्पताल में अोपीडी से बाहर खड़े मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में एक साथ चार चिकित्सकों का तबादला कर दिया गया है। ऐसे में मरीजों का मर्ज और बढ़ गया है। चिकित्सकों के अभाव में मरीजों को सारा दिन कतारों में लगना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में अस्पताल में लगाए गए पंखे भी जवाब दे गए हैं, जिससे परेशानी और बढ़ गई है। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी इस कदर है कि एक चिकित्सक के कमरे के बाहर ही सैकड़ों की संख्या में रोगी उपचार के लिए कतारों में आम तौर पर देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जिले के कोने-कोने से हजारों की संख्या में रोगी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल में हाल ही में चार चिकित्सकों को अस्थायी तौर पर नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके चलते यह समस्या पेश आ रही है। अस्पताल से शिशु विशेषज्ञ डा. विपिन शर्मा, डा. इंदु भारद्वाज, डा. रविंद्र मोहन, स्त्री विशेषज्ञ डा. राजन अंागरा को स्थानांतरित किया गया है। अस्पताल में इन चिकित्सकों की सेवाएं न मिलने से रोगियों के साथ-साथ अस्पताल प्रशासन को भी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पंखों की भी नहीं उचित व्यवस्था अलावा भीषण गर्मी में अस्पताल में पंखों तक की उचित व्यवस्था नहीं है। लोगों को गर्मी में घंटों कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल में ज्यादातर भीड़ स्त्री विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ के पास ही देखने को मिल रही है। अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे रोगियों मदन लाल, सोहन लाल, श्यामा देवी, मोनिका, ललिता, दिव्या, ममता, श्याम, वंदना सहित अन्य मरीजों ने बताया कि अस्पताल में मौजूदा में समय में एक स्त्री विशेषज्ञ के सहारे काम चल रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस संबंध में शीघ्र उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए। कार्यकारी सीएमओ ऊना डॉ. निखिल शर्मा ने कहा कि सरकारी आदेशों के बाद अस्पताल से चार चिकित्सकों को अस्थायी तौर पर नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। अपना कार्य पूर्ण कर लेने के बाद चिकित्सक पुन: अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन