{"_id":"686937414858c017190c1785","slug":"four-days-of-orange-alert-issued-for-rain-una-news-c-93-1-ssml1047-158335-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बारिश को लेकर चार दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बारिश को लेकर चार दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी
विज्ञापन
प्रशासन ने सतर्क रहने के दिए निर्देश
शनिवार को जिले भर में हुई बारिश
35.4 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में छह से नौ जुलाई तक भारी बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया। इस पर प्रशासन ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा लोगों से नदी, नालों और खड्डों के समीप न जाने की अपील की है। शनिवार सुबह से जिले भर में बादल छाए रहे। इस दौरान सुबह के समय जिले भर में बारिश हुई। साथ ही दोपहर और शाम के समय भी कुछ स्थानों पर बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
बड़ूही क्षेत्र में झमाझम बारिश, दिन में ही छाया अंधेरा
बड़ूही (ऊना)। बड़ूही क्षेत्र में शनिवार को दोपहर बाद हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है। लगातार बढ़ रही तपिश और उमस से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। इस दौरान दिन में ही अंधेरा छा गया और वाहनों को हेडलाइट्स जलाकर चलना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में तेज गर्मी और भारी उमस का प्रकोप था, लेकिन आज की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। संवाद