फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Four arrested with betting slips and cash in Ajouli

Una News: अजौली में दड़ा सट्टा पर्ची और नकदी सहित चार काबू

Thu, 18 Dec 2025 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Four arrested with betting slips and cash in Ajouli
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। पुलिस चौकी संतोषगढ़ की टीम ने बुधवार शाम अजौली गांव के वार्ड एक में दबिश देकर चार लोगों को दड़ा सट्टा पर्ची और नकदी सहित गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक्साइज बैरियर के सामने कुलदीप सिंह उर्फ काला, निवासी दयापुर, तहसील नंगल, जिला रूपनगर (पंजाब) के दो मंजिला मकान में छापा मारा। कमरे में अश्वनी कुमार (नंगल) और नरेंद्र सिंह (गांव बहडाला, जिला ऊना) को दड़ा सट्टा पर्ची के अवैध धंधे में पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 3,290 रुपये नकद और दड़ा सट्टा पर्ची बरामद हुई। पुलिस ने कुलदीप सिंह, अश्वनी कुमार, नरेंद्र सिंह और अमित बहल (शिवालिक एवेन्यू, नया नंगल, जिला रूपनगर) के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed