फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Foundation stone laid for drinking water storage tank in Saloi village

Una News: सलोई गांव में पेयजल भंडारण टैंक की रखी आधारशिला

Fri, 09 Jan 2026 04:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for drinking water storage tank in Saloi village
विधायक ने 40 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने शुक्रवार को सलोई गांव में 40 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास किए। इनमें पेयजल टैंक और खेल सुविधाओं का विस्तार मुख्य रूप से शामिल हैं। इन कार्यों के तहत 25 लाख की लागत से 70 हजार लीटर क्षमता वाले पेयजल भंडारण टैंक की आधारशिला रखी गई। इससे सलोई और आसपास के ग्रामीणों को पानी की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। साथ ही विधायक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोई में मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 15 लाख से बनने वाले ओपन जिम और खेल मैदान में दर्शकों के बैठने के लिए व्यवस्थित सीढ़ियों के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण युवाओं में अपार प्रतिभा है और सही सुविधाएं मिलने पर वे खेलों में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र का समग्र विकास हो रहा है और अकेले सलोई गांव में वर्तमान में करीब एक करोड़ के कार्य प्रगति पर हैं। इसमें 60 लाख रुपये की लागत से बन रहा पशु चिकित्सालय भी शामिल है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों, लोक निर्माण एवं जल शक्ति विभाग के अधिकारियों सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed