{"_id":"68cd6cb49c847b8db70145d8","slug":"former-soldier-accuses-daughter-and-son-in-law-of-fraud-una-news-c-93-1-ssml1048-166071-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पूर्व सैनिक ने बेटी व दामाद पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पूर्व सैनिक ने बेटी व दामाद पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन
कोर्ट के आदेशों पर चार के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली के 75 वर्षीय पूर्व सैनिक गुरदेव सिंह ने अपनी बेटी हरजिंदर कौर, दामाद मुकेश कुमार और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश के बाद ऊना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरदेव सिंह का आरोप है कि वर्ष 2015 में उनकी बेटी, दामाद और एक बैंक मैनेजर ने साजिश रचकर उनके नाम पर लोन लिया। आरोप है कि उन्होंने ऋण दस्तावेजों पर धोखे से हस्ताक्षर करवाए, लेकिन लोन सीधे उनके नाम पर स्वीकृत कर दिया गया और उनकी संपत्ति गिरवी रख दी गई। लोन की राशि दामाद मुकेश कुमार को दी गई, जबकि उन्हें कोई लाभ नहीं मिला।
पूर्व सैनिक का कहना है कि 2018 में उन्हें बैंक से रिकवरी नोटिस मिलने पर ही धोखे का पता चला। उन्होंने कई बार आरोपियों से बातचीत की और 2020 में मुकेश कुमार ने लिखित में लोन अपने नाम स्वीकार किया, लेकिन बाद में आरोपियों ने धोखा देकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच शुरू कर चुकी है।