फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Former secretary gets bail in the case of rigging in Nangal Salangadi Sabha

Una News: नंगल सलांगडी सभा में हेराफेरी के मामले में पूर्व सचिव को मिली जमानत

Sat, 21 Dec 2024 05:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
Former secretary gets bail in the case of rigging in Nangal Salangadi Sabha
पीड़ितों ने लगाई कोर्ट से पैसा वापस दिलवाने की गुहार
विज्ञापन

विजिलेंस भी अपने स्तर पर कर रही मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। नंगल सलांगडी सहकारी सभा में हेराफेरी के बहुचर्चित मामले में पूर्व सचिव धीरज कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के बाद कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट से जमानत मिल गई। अब केस कोर्ट में चला गया है। विभाग की ओर से लगभग छह करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप सचिव पर लगे थे। कुछ पीड़ित व्यक्तियों ने विजिलेंस में भी केस दे रखा है। उसकी भी जांच चल रही है। जिस मामले में जमानत मिली है, वह लगभग 70 लाख की हेराफेरी का है। इसमें अनीता कुमारी पुत्री दर्शन सिंह, संतोष सिंह, भजन सिंह और उसकी पत्नी संतोष देवी के केस के तहत ही उसे जमानत मिली है। संघर्ष समिति के पूर्व सदस्य सचिव मनीष शर्मा तथा प्रधान श्याम चंदेल का कहना है कि आरोपी को बार-बार जमानत मिल रही है। जबकि, पीड़ितों में किसी ने अपने बच्चों की शादी के लिए तो किसी ने पढ़ाई के लिए पैसा जोड़कर जमा करवाया था। उन लोगों की रातों की नींद हराम हो गई है। पीड़ितों ने न्यायालय से गुहार लगाई है कि आरोपी को मामले की शीघ्र सुनवाई कर दंड दिया जाए और खून पसीने की कमाई वापस दिलवाई जाए। जांच अधिकारी संजीव चंदेल ने बताया कि पुलिस ने पीसी कोर्ट में दायर कर दी है और अब कोर्ट में ट्रायल चलेगा। गवाहों की पेशी भी पड़ेगी। उसके बाद ही फैसला आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed