फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Former minister Virendra Kanwar launched a verbal attack on the state Congress govt

Una: वीरेंद्र कंवर बोले- वर्तमान कांग्रेस सरकार हिमाचल में पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी

Mon, 11 Nov 2024 02:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Nov 2024 02:23 PM IST
सार

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जिन वायदों के साथ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्तासीन हुई। एक-एक करके हर वायदे से प्रदेश के मुख्यमंत्री यू-टर्न ले रहे हैं और पूरे देश में हिमाचल की छवि वर्तमान में खराब होकर रह गई है । 

विज्ञापन
Former minister Virendra Kanwar launched a verbal attack on the state Congress govt
पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर - फोटो : संवाद

विस्तार

 पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वर्तमान की कांग्रेस सरकार हिमाचल में अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जिन वायदों के साथ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्तासीन हुई। एक-एक करके हर वायदे से प्रदेश के मुख्यमंत्री यू-टर्न ले रहे हैं और पूरे देश में हिमाचल की छवि वर्तमान में खराब होकर रह गई है । उन्होंने कहा कि टैक्स पर टैक्स लगाकर आम जनता के ऊपर बोझ डाला जा रहा है।

विज्ञापन



एक लाख करोड़ के तकरीबन टैक्स के बोझ तले हिमाचल की जनता दब चुकी है और प्रदेश के मुख्यमंत्री 2032 तक आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने की बात कर रहे हैं। लेकिन हिमाचल में संसाधनों में क्या वृद्धि हुई है। इस बात पर मुख्यमंत्री अपना विजन स्पष्ट करें। कहा कि भाजपा के कार्यकाल में जो विकास कार्य शुरू हुए थे, वह भी वर्तमान में आगे नहीं बढ़ पाए हैं । लोक निर्माण-आईपीएच में काम करने वाले ठेकेदारों को 2 साल के बाद भी भुकतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


वर्तमान की सरकार का 2 साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है और मुख्यमंत्री व्यवस्था परिवर्तन की बात कर रहे हैं। लेकिन वर्तमान में समाज में हर वर्ग सरकार की कार्यप्रणाली से दुखी है। कर्मचारियों को देने के लिए तनख्वाह नहीं है। पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल रही है । उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि क्या टैक्स के ऊपर टैक्स का बोझ लादकर कैसा आत्मनिर्भर हिमाचल बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शांत कुमार के दौर में पानी की रॉयल्टी से संसाधन विकसित किए थे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपने कार्यकाल में इंडस्ट्री और पर्यटन की दिशा में विशेष पैकेज लाकर प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन वर्तमान में प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस की सरकार अपने हर एक वायदे से मुकरी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के लिए शुरू की गई हिम केयर योजना बंद पड़ी है। वर्तमान में हिमाचल जिस गर्त की ओर जा रहा है। उसके ऊपर मुख्यमंत्री को चिंतन और मंथन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर बात कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की करे तो 2 साल के कार्यकाल में क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस के दो-दो विधायक दिए लेकिन कुछ भी नया काम नहीं हो पाया है ।  बिजली की दरों में बढ़ोतरी करके प्रदेश से उद्योग भी पलायन कर रहे हैं और कोई भी नया निवेशक  प्रदेश में निवेश करने के लिए तैयार नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed