फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Former minister Virendra Kanwar demonstrated from a new platform called Kutlahad Seva Sangathan

Una News: कुटलैहड़ सेवा संगठन नामक नए मंच से पूर्व मंत्री वीरेंद्र ने किया शक्ति प्रदर्शन

Mon, 14 Apr 2025 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Former minister Virendra Kanwar demonstrated from a new platform called Kutlahad Seva Sangathan
बंगाणा में वीर जनरल जोरावर सिंह  की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद  पूर्व मंत्री वीरेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना/बंगाणा। कुटलैहड़ में जनरल जोरावर सिंह की जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम के माध्यम से पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने न केवल एक ऐतिहासिक योद्धा को श्रद्धांजलि दी, बल्कि अपने राजनीतिक जनाधार का भी प्रदर्शन किया। 500 से अधिक समर्थक मौजूद रहे। कुटलैहड़ सेवा संगठन नामक एक नए मंच के माध्यम से प्रदर्शन किया।
यह संगठन धीरे-धीरे एक बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है। भाजपा के लिए यह एक स्पष्ट संदेश है कि पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और उनके समर्थकों को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी इस नई राजनीतिक स्थिति का क्या रुख अपनाती है।
विज्ञापन

संगठन का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आम जनता को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है।यह नया संगठन उस पृष्ठभूमि में सामने आया है जब वीरेंद्र कंवर के समर्थकों को कुटलैहड़ भाजपा मंडल में अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी की आंतरिक राजनीति में दरकिनार किए जाने के बाद उन्होंने जनसमर्थन के बल पर यह मंच खड़ा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed