{"_id":"680e39f4c5fe7b49560896fe","slug":"forest-department-team-saved-houses-from-forest-fire-una-news-c-93-1-una1002-152459-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: वन विभाग की टीम ने घरों को जंगल की आग से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: वन विभाग की टीम ने घरों को जंगल की आग से बचाया
विज्ञापन
आग लगाने वालों की सूचना विभाग को दें, गुप्त रखा जाएगा नाम : राणा
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। रामगढ़ धार रेंज खुरवाई बीट हरोट, कडथोली खैरियां गलुआ में जंगल की आग धीरे-धीरे आबादी की तरफ बढ़ रही है। स्थानीय लोगों के सहयोग से वन विभाग ने जंगल की आग से खैरियां राजपूत बस्ती, धीमान बस्ती, हरिजन बस्ती के घरों को सुरक्षित बचाया। हालांकि, दोपहर को तेज हवाओं के चलते आग तेज हो गई थी लेकिन तब तक छेका डाल दिया गया था। आग लगाने वाले अभी भी वन विभाग व पुलिस की पकड़ से दूर हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जंगलों में मधुमक्खियों का शहद चोरी-छिपे निकालने वाले जंगल में आग की घटना को अंजाम दे रहे हैं। वन विभाग ऊना के वन मंडलाधिकारी सुशील राणा का कहना है कि विभाग की टीमें जंगलों में आग बुझाने में जुटी हुई हैं। उन्होंने स्थानीय जनता से आग्रह किया कि जंगल या आस-पास आग लगाने वालों की सूचना वन विभाग को दें। वन विभाग सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखेगा।