फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Forest department put a stop on the ongoing cutting of Khair in Ramgarh Dhar.

Una News: रामगढ़ धार में चल रहे खैर कटान पर वन विभाग ने लगाई रोक

Tue, 03 Mar 2026 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 03 Mar 2026 06:57 AM IST
विज्ञापन
Forest department put a stop on the ongoing cutting of Khair in Ramgarh Dhar.
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की रामगढ़ धार में निजी भूमि से खैर कटान पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह फैसला वन विभाग की ओर से बढ़ती अवैध कटान की घटनाओं, स्टाफ की भारी कमी और ठेकेदारों की मनमानी की शिकायतों के बाद लिया गया। साथ ही स्थानीय जनता का भी विभाग को सहयोग नहीं मिल रहा है। डीएफओ ऊना सुशील राणा ने बताया कि रामगढ़ धार क्षेत्र में खैर की अवैध कटान की लगातार सूचनाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन

फॉरेस्ट गार्डों और डिप्टी रेंजरों ने भी लिखित रूप में अपनी समस्याएं रखीं जिसके बाद विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निजी भूमि से खैर कटान पर रोक लगाने का निर्णय लिया। रामगढ़ धार क्षेत्र सदाशिव मंदिर से लेकर भाखड़ा बांध तक फैला हुआ है। इस क्षेत्र में 21 पंचायतें आती हैं और बड़ी मात्रा में सरकारी वन भूमि मौजूद है जिसमें बीबीएमबी द्वारा तय भूमि भी शामिल है। वर्षों से यह क्षेत्र खैर के अवैध कटान को लेकर संवेदनशील माना जाता रहा है। डीएफओ ऊना सुशील राणा ने स्पष्ट किया कि जब तक स्टाफ की कमी दूर नहीं होती और निगरानी व्यवस्था मजबूत नहीं की जाती, तब तक खैर कटान पर रोक जारी रहेगी। कुटलैहड़ की रामगढ़ धार में कुल 12 फॉरेस्ट गार्ड बीट और तीन डिप्टी रेंजर कार्यालय हैं लेकिन वर्तमान में केवल सात फॉरेस्ट गार्ड कार्यरत हैं, जबकि पांच पद खाली हैं। इसी तरह एक डिप्टी रेंजर का पद भी रिक्त है। स्थिति यह है कि एक-एक फॉरेस्ट गार्ड को दो-दो अतिरिक्त बीट का जिम्मा संभालना पड़ रहा है। ऐसे में हर क्षेत्र में नियमित गश्त करना और अवैध गतिविधियों पर नजर रखना लगभग असंभव हो गया है। खुरवाईं के रेंज अधिकारी संदीप कुमार ने डीएफओ ऊना सुशील राणा के साथ बैठक कर विस्तार से स्थिति रखी। उन्होंने बताया कि पहले से ही विभाग लठियाणी-मंदली सड़क निर्माण कार्य, कॉरपोरेशन ड्राई खैर कटान और सिल्वीकल्चर जैसे कार्यों में व्यस्त है। लाठियानी-मंदली सड़क निर्माण कार्य के चलते भी स्टाफ की तैनाती अलग-अलग जगह करनी पड़ रही है। ऐसे में सीमित संसाधनों के साथ पूरे क्षेत्र की निगरानी करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। क्षेत्र में 50 से अधिक फॉरेस्ट ठेकेदार निजी भूमि से खैर कटान का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed