फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Forest cutters felled two Khair trees from the BBMB area in Changreddy.

Una News: चंगरेडी में बीबीएमबी के क्षेत्र से वन काटुओं ने खैर के दो पेड़ काटे

Sat, 24 Jan 2026 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Forest cutters felled two Khair trees from the BBMB area in Changreddy.
चंगरेडी में बीबीएमबी एरिया में काटे गए खैर के मोछे। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के तहत रामगढ़ रेंज की मंदली बीट में वीरवार देर रात को बीओ संजीव कुमार रंधावा की देखरेख में फोरेस्ट गार्ड आतिश, वन मित्र अभिषेक, वन मित्र साहिल सरकारी वन संपदा को बचाने के लिए ठीकरी पहरा दे रहे थे। तभी चंगरेडी के नजदीक बीबीएमबी के एरिया में आरा चलने की आवाज सुनाई दी। तभी वन विभाग की टीम को आते देखकर वन काटुए वहां से भाग निकले। वहीं, वन विभाग ने मौके पर दो खैर के पेड़ों के 13 मोछे बरामद कर बीबीएमबी के हवाले कर दिए। वहीं, बुद्धि जीवी वर्ग के लोगों का कहना है कि आखिर इन अवैध कटान माफिया के हौसले बुलंद कैसे हो रहे हैं। इनके पीछे किसका हाथ है। वहीं, डीएफओ सुशील राणा का कहना है कि वन संपदा को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व है। हमारी टीमें दिन रात वन संपदा को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए आम जनता का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed