फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   forest burnt in Diara

दियाड़ा के जंगलों में भड़की आग

Sun, 30 Apr 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब।
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब। Updated Sun, 30 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
forest burnt in Diara
wildfire - फोटो : amar ujala

उपमंडल के दियाड़ा के जंगलों में शनिवार दोपहर आग भड़क उठी। इसके चलते लगभग ढाई-तीन किलोमीटर क्षेत्र में निजी और सरकारी जंगल जल गया। इसके साथ ही जंगल से सटी आबादी में भी आग फैलने का खतरा मंडराने लगा।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की और अंब फायर स्टेशन को भी इसके  बारे में सूचना दी गई। इस पर फायर स्टेशन अंब की टीम फायरमैन सुजान सिंह, लक्की, सेक्शन लीडर कमल किशोर और चालक अजय कुमार की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया और साथ लगी आबादियों को आग की चपेट में आने से बचाया। अंब फायर स्टेशन इंचार्ज जोगिंद्र सिंह ने बताया कि आग के कारण ढाई किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में नुकसान हुआ है। इसमें सरकारी वन क्षेत्र के साथ-साथ जोगिंद्र सिंह, सोहन सिंह तथा जगदीश राम पुत्र संतराम का निजी जंगल शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed