{"_id":"67b38296fd17360f2d019394","slug":"forensic-team-reached-kolka-from-dharamshala-took-samples-sealed-the-room-una-news-c-93-1-una1002-146381-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: धर्मशाला से कोलका पहुंची फोरेंसिक टीम ने लिए सैंपल, कमरा किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: धर्मशाला से कोलका पहुंची फोरेंसिक टीम ने लिए सैंपल, कमरा किया सील
Tue, 18 Feb 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की रायपुर मैदान पंचायत के गांव कोलका में 35 वर्षीय महिला की मौत के मामले में धर्मशाला से आई फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैंपल एकत्र किए। फोरेंसिक टीम ने मृतका के कमरे से आवश्यक सैंपल लेकर उसे आगामी जांच के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही कमरे को आगामी जांच जारी रहने तक सील कर दिया है।
घटना के संबंध में पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने कहा कि इस घटना के सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कोलका गांव में रविवार को 35 वर्षीय दिनेश्वरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
मायका पक्ष ने उसके पति दिनेश पर हत्या करने का आरोप लगाया। शनिवार को दिनेश्वरी मनरेगा के तहत काम करने के बाद अपने घर लौटी थी। देर रात करीब ढाई बजे उसका पांच वर्षीय बेटा जब उठा, तो उसने अपनी मां को मृत अवस्था में देखा। घबराकर उसने तुरंत पास के कमरे में सो रही अपनी दादी को यह जानकारी दी। परिवार के अन्य सदस्य जागे और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस थाना प्रभारी रोहित चौधरी का कहना है कि इस मामले की गहनता से जांच जारी है। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेजा गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। पुलिस हर तथ्य व सबूत के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई तथ्य साफ होंगे। उसी अनुसार आगामी कार्रवाई होगी।