विद्युत लाइनों पर गिरे पेड़, चार घंटे बत्ती गुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश शुरू होते ही मंगलवार को जिला मुख्यालय में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ऊना शहर में देर शाम बारिश और तेज हवाओं के चलते बिजली लाइनों पर पेड़ गिर गए, जिससे पूरे शहर व आसपास के क्षत्रों में बत्ती गुल हो गई। बारिश बंद होने के बाद भी लगभग चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। इससे कई सरकारी व निजी दफ्तरों में भी कार्य ठप हो गया। स्थानीय लोगों में विनोद, नवजीत, तरसेम शर्मा, संजय, पंकज, राम कुमार, शम्मी राणा तथा चमन आदि का कहना है कि थोड़ी बारिश से ही बिजली आपूर्ति ठप हो रही है तो बरसात में क्या हाल होंगे।
जानकारी के मुताबिक टक्का रोड समेत संतोषगढ़ मार्ग व मलाहत रोड पर बिजली की तारों पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उधर, विद्युत बोर्ड के एसडीओ जसविंद्र सिंह ने बताया कि ऊना शहर में अलग-अलग जगहों पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई, जिसे सुचारू करने का काम शुरू कर दिया गया है। बोर्ड के कर्मी स्पॉट पर लाइनों की मरम्मत में जुटे हैं।