फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   For how long will the teachers continue to act like teachers, the government should provide only one clerk.

Una News: कब तक शिक्षक बाबूगिरी करेंगे, एक अदद क्लर्क ही दिला दो सरकार

Sun, 01 Dec 2024 05:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
For how long will the teachers continue to act like teachers, the government should provide only one clerk.
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहलां के प्रधानाचार्य ने लगाई गुहार
विज्ञापन

उत्कृष्ट देहलां स्कूल में न अधीक्षक, न सहायक और न क्लर्क

शिक्षकों के कई पद खाली, बच्चे मुकम्मल कैसे करें पढ़ाई

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। कब तक शिक्षक बाबूगिरी करते रहेंगे, एक अदद क्लर्क ही दिला दो सरकार। यह गुहार राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहलां के प्रधानाचार्य ने सार्वजनिक मंच के माध्यम से पूर्व विधायक सतपाल रायजादा के समक्ष लगाई। मौका था वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का। इसमें पूर्व विधायक सतपाल रायजादा बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मौजूद थे। अपनी वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए प्रधानाचार्य राकेश जसवाल ने अपना दर्द बयां करते हुए मुख्य अतिथि से कहा कि विद्यालय में न अधीक्षक है, न सहायक और न ही क्लर्क। ऐसे में शिक्षकों से बाबूगिरी करवानी पड़ रही है। इसके चलते न केवल दफ्तरी कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। प्रधानाचार्य के दर्द भरे अल्फाजों से यह साफ झलक रहा था कि वे किस कद्र परेशान हैं। उनकी रिपोर्ट में यह भी साफ दिखा कि विद्यालय में महज दफ्तरी कामकाज के लिए बाबुओं के पद ही खाली नहीं, बल्कि बच्चों को कई अहम विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों के पद भी रिक्त चल रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार शास्त्री, कॉमर्स और पीईटी के पद स्कूल में काफी समय से रिक्त चल रहे हैं। एक शिक्षक को डेपुटेशन पर क्या भेजा, अब तक वापस नहीं बुलाया गया है। उधर, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने प्रधानाचार्य को भरोसा दिलाया कि उनकी इन समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा, ताकि बच्चों की पढ़ाई और दफ्तरी कामकाज प्रभावित न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed