फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   For better yield of wheat, give fertilizer in 15 days

गेहूं की बेहतर पैदावार के लिए 15 दिन में दें खाद : डॉ. धीमान

Tue, 31 Dec 2024 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 31 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
For better yield of wheat, give fertilizer in 15 days
ऊना जिला के नगनोली क्षेत्र में किसान खेतों में आलू की बिजाई करते। संवाद
ऊना। ऊना जिले में हाल ही में हुई बारिश के बाद कृषि विभाग ने किसानों को गेहूं की फसल में समय पर खाद देने की सलाह दी है। विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलभूषण धीमान ने कहा कि किसान अगले 15 दिनों के भीतर अपनी गेहूं की फसल में खाद का छिड़काव अवश्य करें।
विज्ञापन

बारिश के बाद खेतों में नमी आई है, जिससे फसल को बेहतर पोषण मिल सकता है। समय पर खाद देने से गेहूं की पैदावार में बढ़ोतरी होगी। बता दें कि जिले में 35,000 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल लगाई गई है। बारिश के बाद नमी लौटने से फसल को नई ऊर्जा मिली है। इसके साथ ही किसान अब आलू की फसल की बिजाई में भी जुट गए हैं। आलू की बिजाई की यह फसल चार महीने के लिए की जाती है।
विज्ञापन

इस बीच बारिश होने से जमीन में नमी लौटी है और आने वाले दिनों में इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। हालांकि, गैरसिंचित इलाकों में फसलें अभी भी खराब स्थिति में हैं। बारिश के बाद किसान फसलों को बचाने के प्रयास कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed