Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Footpaths should be constructed on both sides of Amb Railway Station.

Una News: अंब रेलवे स्टेशन पर दोनों तरफ किया जाए फुटपाथ का निर्माण

Tue, 07 Oct 2025 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 07 Oct 2025 06:48 AM IST
विज्ञापन
Footpaths should be constructed on both sides of Amb Railway Station.
ऊना। अमृत भारत योजना के अंतर्गत चयनित अंब रेलवे स्टेशन का कायाकल्प निश्चित तौर पर बहुत बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि है।
विज्ञापन

इस रेलवे स्टेशन का अत्यंत विचारणीय एवं चिंताजनक पहलु यहां स्टेशन को जाने वाला फुटपाथ है।
सर्वप्रथम एकमात्र सिंगल फुटपाथ व उस पर उगी झाड़ियों और दोनों तरफ फुटपाथ का न होना रेलयात्रियों व राहगीरों के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने उत्तर रेलवे अथॉरिटी अंबाला सर्कल से इस बारे गुहार लगाई किंतु परिणाम शून्य रहा है।
स्थानीय समाजसेवी व अम्बिकानगर अंब साहित्य परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर जनहित में अंब रेलवे स्टेशन पर तत्काल प्रभाव से दूसरा फुटपाथ निर्मित करवाने की अपील की है।
विज्ञापन

राजीव शर्मा ने रेल मंत्रालय भारत सरकार से मांग की है कि अपने पूर्व रेल मंत्री स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र की प्रतिमा रेलवे स्टेशन के प्रांगण में स्थापित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed