फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Food security team in Gagret

खाद्य सुरक्षा टीम ने गगरेट में जांचे 52 सैंपल, तीन फेल

Thu, 06 Jan 2022 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Food security team in Gagret
गगरेट में धर्मशाला से आई विशेष फ़ूड सेफ्टी ऑन व्हील की टीम ने मोबाइल फ़ूड टेस्टिंग लैब के विभिन्? - फोटो : Una
गगरेट (ऊना)। धर्मशाला से आई विशेष खाद्य सुरक्षा ऑन व्हील की टीम ने मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के जरिये वीरवार को विभिन्न खाद्य एवं हलवाई की दुकानों में पदार्थों के सैंपल भरे और उनकी जांच की। इन पदार्थों में दूध, दही, खाद्य तेल, पानी, चटनी इत्यादि के 52 अलग-अलग सैंपल जांचे गए, जिनमें से तीन खाद्य तेलों के सैंपल फेल हुए।
विज्ञापन

विभाग की टीम ने खाद्यों तेलों को फेंक दिया और दुकानदारों को चेतावनी देकर भविष्य में इस तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी। दूसरी बार पकड़े जाने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी विभागीय टीम ने दी।
विज्ञापन

मोबाइल सेफ्टी टीम के फूड एनेलिस्ट अक्षय कुमार ने बताया कि मोबाइल टीम धर्मशाला से पांच जिलों के निरीक्षण पर निकली है। इसमें सैंपल जांचने के साथ लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुराने तेल का प्रयोग बार-बार न करें, इससे बीमारियों का खतरा बना रहता है। चटनी इत्यादि ज्यादा पुरानी न रखें। खाद्य पदार्थ बनाने वाले वर्तन नियमित रूप से साफ करते रहें। अच्छे और गुणवत्ता वाले तेल का प्रयोग करें। इस टीम ने हरोली में जागरूकता शिविर लगाया। इस अवसर पर लैब सहायक चंदन, व्यापार मंडल गगरेट के अध्यक्ष अरविंद, नरेंद्र पराशर, देवीलाल, रोहित, शुभम पुरी, चंदन शर्मा आदि सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed