{"_id":"67018b45370c78adbf08bdb4","slug":"food-safety-department-filled-samples-of-15-sweets-including-rasgulla-barfi-laddus-una-news-c-93-1-una1002-134882-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने रसगुल्ला, बर्फी, लड्डू समेत 15 मिठाइयों के भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने रसगुल्ला, बर्फी, लड्डू समेत 15 मिठाइयों के भरे सैंपल
Sun, 06 Oct 2024 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
ऊना की एक मिठाई की दुकान।संवाद
ऊना-बंगाणा मार्ग की दुकानों पर दी दबिश, रंगीन और खुले में बिक रही 30 किलो मिष्ठान सामग्री फेंकवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। त्योहारी सीजन के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ऊना-बंगाणा मार्ग पर दुकानों में दबिश दी और 15 विभिन्न मिष्ठान सामग्री के सैंपल भरे। इस दौरान रंगीन और खुले में बिक रही तकरीबन 30 किलो मिष्ठान की सामग्री को मौके पर नष्ट किया गया।
विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में हडकंप सा मच गया। स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदीश धीमान ने बताया कि विभाग की ओर से फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर साक्षी के नेतृत्व में टीम ने इस प्रक्रिया को अंजाम दिया और मौके पर रसगुल्ला, बर्फी, लड्डू सोन पापड़ी सहित अन्य विभिन्न प्रकार की मिष्ठान सामग्रियों के 15 के करीब सैंपल भी भरे गए और जिन्हें जांच के लिए कंडाघाट लैब को भेजा गया। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद संबंधित मिष्ठान के दुकानदारों के खिलाफ एफएसएसएआई नियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
फूड सेफ्टी ऑफिसर ने बताया कि त्योहारी सीजन को मद्देनजर रखते हुए विभाग की टीम ने नियमित रूप से जिलेभर में अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने आम जनता से आह्वान किया है कि वह त्योहारी सीजन में रंगीन और खुले में रखी हुई मिठाई की खरीददारी न करें और जांच परखकर ही मिठाइयों की खरीदारी करें। उन्होंने मिठाइयाें का कारोबार करने वाले दुकानदारों को भी निर्देश दिए हैं कि वह रंगीन मिष्ठान सामग्री आम जनता को न बेचें और सामग्री खुले में न रखें।
विज्ञापन
इस दौरान ऊना-बंगाणा मार्ग पर तकरीबन आठ दुकानों में विभागीय टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। दूसरी ओर सीएमओ डॉक्टर एसके वर्मा ने कहा कि जो रंगीन और खुले में मिठाइयों का कारोबार कर रहे हैं, वह नियमों के विपरीत है। फूड सेफ्टी विभाग की टीम नियमित रूप से निरीक्षण कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।