फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Food items being sold on street vendors without inspection

Una News: रेहड़ी-फड़ी पर बिना जांचे बिक रहे खाद्य पदार्थ

Fri, 24 Apr 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Food items being sold on street vendors without inspection
ऊना। जिले में रेहड़ी-फड़ी पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच न होने से लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडराने लगा है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में बिक रहे खाने-पीने के सामान की गुणवत्ता को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। हैरत की बात है कि इसको लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में रेहड़ी-फड़ी संचालक खाद्य पदार्थ बेच रहे हैं। इनमें चाट, गोलगप्पे, पकौड़े आदि अन्य खाद्य सामग्री शामिल है। इनकी गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच के लिए कोई नियमित अभियान नहीं चलाया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर खतरा बना हुआ है। सफाई व्यवस्था को लेकर भी हालात संतोषजनक नहीं हैं। कई स्थानों पर गंदगी के बीच ही खाद्य पदार्थ तैयार कर परोसे जा रहे हैं। न तो साफ पानी का उपयोग हो रहा है और न ही खाद्य सामग्री को ढककर रखा जा रहा है। विभाग की ओर से कभी-कभार औपचारिक कार्रवाई जरूर की जाती है लेकिन नियमित निगरानी का अभाव साफ नजर आता है। इससे रेहड़ी-फड़ी संचालकों में नियमों का पालन करने की गंभीरता भी नहीं दिख रही। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि समय-समय पर निरीक्षण किए जाते हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। हालांकि, जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर आगामी दिनों में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीश धीमान, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed