फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fog increases problems, 22 degree difference between morning and evening weather

Una News: धुंध ने बढ़ाई मुश्किलें, सुबह और शाम के मौसम में 22 डिग्री का अंतर

Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
Fog increases problems, 22 degree difference between morning and evening weather
जिला में सुबह के समय बिछी धुंध की चादर। स्त्रोत संवाद
ऊना। जिले में दिन और रात के मौसम में 22 डिग्री सेल्सियस का भारी अंतर देखने को मिल रहा है। इससे सुबह और शाम के समय तो लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। वहीं दोपहर के समय गर्माहट का अहसास हो रहा है। वहीं सुबह के समय धुंध की मार भी बढ़ने लगी है। सोमवार सुबह के समय धुंध के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

जानकारी ने अनुसार जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री रहा। सुबह के समय गर्म कपड़े पहनकर घर से निकलने वाले लोगों को दोपहर के समय गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं शाम आते ही ठंड का प्रकोप फिर बढ़ जाता है। सुबह और शाम के समय मौसम में भारी अंतर से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी आ रही है। सर्दी, खांसी, चर्म संक्रमण, बुखार और सांस से जुड़ी बीमारियों के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रतिदिन जरूरी कार्यों के लिए घर से निकलने वाले लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड की मार झेलनी पड़ रही है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए ऐसे मौसम में आवाजाही करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो चुका है। उधर, जिले में धुंध का प्रकोप भी लगातार बढ़ने का अंदेशा है। इससे सुबह 11:00 बजे तक भी धुंध का असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

ध्यान रहे कि बीते सालों के दौरान ऐसा कम देखने को मिला, जब दिसंबर के शुरुआती दिनों में धुंध की मार इतनी अधिक रही हो और तापमान पांच डिग्री से भी नीचे चला गया हो। इस साल दिसंबर शुरु होते ही धुंध देखने को मिली है और जनवरी तक यह सिलसिला जारी रह सकता है। उधर, कृषि के लहजे से गेहूं की फसल के लिए सर्दी का मौसम लाभकारी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed