फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Flower rain on the tricolor yatra of BJYM

भाजयुमो ने ऊना शहर में निकाली तिरंगा यात्रा, हुई पुष्प वर्षा

Mon, 16 Aug 2021 07:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Flower rain on the tricolor yatra of BJYM
ऊना में भाजुयमो कार्यकार्ता तिरंगा यात्रा निकलते हुए। - फोटो : Una
ऊना। भारतीय जनता युवा मोर्चा ऊना ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर खालिस्तानी समर्थकों की धमकियों के खिलाफ ऊना में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का ऊना कॉलेज से शुभारंभ किया गया। इसके बाद गुलआ मोड, रेड लाइट चौक, बस स्टैंड, रोटरी चौक से होकर तिरंगा यात्रा एमसी पार्क में संपन्न हुई।
विज्ञापन

युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम नारे लगाकर देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। गलुआ चौक, रेड लाइट चौक, रोटरी चौक में पुष्प वर्षा के साथ तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने एमसी पार्क में रैली को संबोधित किया। उन्हाेंने कहा कि युवाओं ने तिरंगा रैली निकालकर हिमाचल के मुखिया को गीदड़ भभकी देने वालों को कड़ा संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल देव और वीरभूमि है। हिमाचल के लोग ऐसे लोगों से डरने वाले नहीं हैं जो बाहर बैठकर धमकियां देते हों। उन्होंने कहा कि ऊना जिले सहित प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर तिरंगा शान से फहराया गया। ऊना शहरी भाजयुमो अध्यक्ष साहिल बाली ने कहा कि देश का युवा किसी से डरने वाला नहीं है। इस मौके पर जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष कमल सैनी, ऊना मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि जैलदार, महासचिव रूपिंदर मान, विनय शर्मा, खामोश जेतिक, सौरभ लुंबा, जसविंद्र मोनू, रजत ठाकुर और शुभम सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed