फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Flex boards will no longer be installed in Una without approval.

Una News: ऊना में अब बिना मंजूरी नहीं लगेंगे फ्लेक्स बोर्ड

Wed, 09 Sep 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 09 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Flex boards will no longer be installed in Una without approval.
ऊना। शहर में जगह-जगह मनमाने तरीके से लगाए जा रहे फ्लेक्स बोर्ड पर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। अवैध रूप से लगे फ्लेक्स बोर्ड हटाने के लिए नगर निगम की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। निगम की कार्रवाई का असर अब दिखाई देने लगा है। फ्लेक्स बोर्ड लगाने के इच्छुक करीब 15 लोगों ने नगर निगम से बाकायदा अनुमति के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अब बिना अनुमति के कोई भी फ्लेक्स बोर्ड नहीं लगाया जा सकेगा। निगम की मंजूरी लेने के बाद ही निर्धारित स्थान पर बोर्ड लगाने की अनुमति मिलेगी। इसके लिए आवेदन करने वालों की संख्या बढ़ने को निगम की कार्रवाई के सकारात्मक असर के तौर पर देखा जा रहा है। नगर निगम ने संबंधित कर्मचारियों को शहर में लगे अवैध फ्लेक्स बोर्ड की निगरानी करने और उन्हें हटाने के निर्देश दिए हैं। सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे और बिना अनुमति के लगाए गए बोर्डों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। निगम की ओर से आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन



नगर निगम की अनुमति के बिना फ्लेक्स बोर्ड लगाने पर कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड लगाने के लिए इच्छुक लोगों को पहले निगम में आवेदन करना होगा। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने और अनुमति मिलने के बाद ही बोर्ड लगाया जा सकेगा। निगम का उद्देश्य शहर में अनधिकृत विज्ञापन बोर्डों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों की व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में अवैध रूप से फ्लेक्स बोर्ड हटाने को लेकर प्रक्रिया जारी है। कार्रवाई के बाद 15 लोगों ने वैध रूप से फ्लेक्स बोर्ड लगाने के लिए आवेदन भी किया है। नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई होगी।
-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed