फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Flag hoisted in DC on Armed Forces Flag Day

Una News: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर डीसी को लगाया झंडा

Sat, 07 Dec 2024 05:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
Flag hoisted in DC on Armed Forces Flag Day
ऊना। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने उपायुक्त जतिन लाल को सेना का झंडा लगाया। जतिन लाल ने कहा कि झंडा दिवस का मुख्य उद्देश्य उन शूरवीरों के परिवारों की सहायता करना है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। झंडा दिवस जहां हमारे जवानों की पावन स्मृतियों को चिरस्मरणीय एवं अमर बनाता है वहीं उनके अद्भुत शौर्य, पराक्रम, त्याग और बलिदान के प्रति हमारा राज्य एवं राष्ट्र कृतज्ञ है। हमारा यह कर्तव्य है कि देश के लिए बलिदान देने वाले जवानों के आश्रितों की उचित सहायता की जाए। उन्होंने जिले के समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि झंडा दिवस पर उदारता से दान दें। झंडा दिवस पर एकत्रित निधि सैनिकों, पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के कल्याण के लिए उपयोग की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed