फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Five vehicles loaded with illegal wood seized

Una News: अवैध लकड़ी से लदे पांच वाहन जब्त

Wed, 25 Dec 2024 04:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 04:27 PM IST
विज्ञापन
Five vehicles loaded with illegal wood seized
वन विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। वन विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर अवैध लकड़ी से लदे पांच वाहनों को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह वन विभाग की टीम ने नैहरयां में नाके के दौरान दो पिकअप ट्राला को तलाशी के लिए रोका। इसमें आम की लकड़ी लादकर ले जाई जा रही थी। जबकि, वाहन चालक इस संबंध में कोई परमिट नहीं दिखा पाया। विभाग ने दोनों ट्रालों को कब्जे में ले लिया। इसके अलावा विभाग की टीम ने अंबोटा में दो वाहनों को रोका। तलाशी के दौरान सरींह की लकड़ी लदी पाई गई। इस संबंध में चालक के पास कोई कागजात नहीं थे। इस पर वाहनों को कब्जे में ले लिया गया। एक अन्य मामले में विभाग की टीम ने गगरेट के समीप एक वाहन को रोका। इसमें बिना परमिट के इमारती लकड़ी लदी पाई गई। विभाग की टीम ने वाहन को कब्जे में ले लिया। वन विभाग अंब के रेंजर अविनाश कुमार ने बताया कि मंगलवार को विभाग की तरफ से गठित विशेष टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर नाके के दौरान अवैध रूप से ले जाई जा रही आम, शीशम और सरींह की लकड़ी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed