फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Five vehicles carrying banned species of wood going to Punjab seized

Una News: गगरेट में प्रतिबंधित लकड़ी लेकर पंजाब जा रहे पांच वाहन जब्त

Sun, 20 Apr 2025 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Five vehicles carrying banned species of wood going to Punjab seized
गगरेट में अवैध लकड़ी की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने के दौरान मौके पर वन विभाग की टीम। स्रोत व
वन विभाग ने देर रात बिछाया जाल, पंजाब-हिमाचल सीमा पर की कार्रवाई
विज्ञापन

आरोपियों ने पहले भेजी खाली गाड़ी, तसल्ली होने पर एकसाथ भेजे पांच पिकअप ट्राले
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। टालीवुड फिल्म पुष्पा के चंदन तस्कर की तर्ज पर अब वन माफिया ने हिमाचली वन संपदा की तस्करी कर लकड़ी पंजाब पहुंचाने का तरीका आजमाया लेकिन कामयाब नहीं हुए। हिमाचल की सीमा तक अलग वाहन में रैकी कर एक साथ पांच वाहनों को बार्डर पार करवाने के चक्कर में लकड़ी तस्कर वन विभाग के हत्थे चढ़े हैं। वन विभाग की टीम ने इन वाहनों को लकड़ी सहित जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल-पंजाब सीमा से कुछ किलोमीटर पहले रात के अंधेरे में झाड़ियों में छुपकर बैठी वन विभाग की टीम ने लकड़ी से लदे पांच वाहनों को एक साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। इन वाहनों में प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी पाई गई है, जिसे काटना और इसकी सप्लाई करना वर्जित है। वन विभाग की टीम को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि देहरा क्षेत्र से वन तस्कर पुष्पा फिल्म की तर्ज पर एक साथ कई गाड़ियों को लेकर बार्डर पार कर रहे हैं। इन वाहनों में प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी पंजाब जा रही है। इस सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने वन तस्करों को पकड़ने के लिए शुक्रवार रात्रि ट्रैप लगाया। वन विभाग की टीम ने एक कर्मचारी की ड्यूटी डीएवी चौक अंबोटा में लगाई जो वाहन चालकों की नजर से छुप कर एक स्थान पर बैठा रहा और हर आने-जाने वाली गाड़ी पर नजर रखने लगा। विभाग की एक टीम अंबोटा-आशादेवी मार्ग पर जंगल में छुपकर बैठ गई। इतने में एक संदिग्ध कार आई। जिसने पहले डीएवी चौक का जायजा लिया। उसके बाद आशादेवी की तरफ आगे बढ़ गई। इसके कुछ देर बाद एक खाली पिकअप उस रास्ते से भेजी गई। प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी करने वालों को जब तसल्ली हो गई कि आगे वन विभाग का कोई नाका नहीं है तब एक साथ रात्रि करीब 12 बजे तिरपाल से ढकी पांच गाड़ियां आशादेवी की तरफ बढ़ीं। इसकी जानकारी डीएवी चौक पर बैठे कर्मचारी ने अपनी टीम को दी। जैसे ही ये गाड़ियां बुच्चां वाला टोब्बा के पास पहुंचीं तो झाड़ियों में छुप कर बैठे वन विभाग के कर्मी सड़क पर आ गए और गाड़ियों को रोक लिया। जब तिरपाल हटाकर देखा तो इन गाड़ियों में प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी थी। जिसे काटने की ही अनुमति नहीं है। इस पर विभाग की टीम ने पांचों वाहन लकड़ी सहित जब्त कर लिए। लकड़ी कहां से काटी गई अब इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

वन मंडल अधिकारी सुशील राणा ने बताया कि देहरा क्षेत्र से संबंधित पांच गाड़ियां प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी लेकर पंजाब में दाखिल होने से पहले ही पकड़ ली गई हैं। इन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed