{"_id":"6140e2598ebc3ef2c5095779","slug":"five-kg-silver-caught-in-pandoga-20-thousand-fine-una-news-sml383812978","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडोगा में पांच किलो चांदी पकड़ी, 20 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडोगा में पांच किलो चांदी पकड़ी, 20 हजार जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरोली/पंजावर (ऊना)। पंडोगा बैरियर पर आबकारी विभाग ने मंगलवार शाम को बिना बिल पांच किलो चांदी के आभूषण पकड़े हैं। विभागीय टीम ने इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये जुर्माना और टैक्स वसूला है। जानकारी के अनुसार पंडोगा बैरियर पर नाके पर मंगलवार शाम को आबकारी विभाग की टीम तैनात थी।
इस दौरान गांव पंडोगा के बैरियर पर होशियारपुर की ओर से आ रही बस को आबकारी विभाग के निरीक्षक की टीम ने जांच के लिए रोका। जांच में पांच किलो चांदी के आभूषण बरामद किए गए। मौके पर मौजूद अधिकारी ने बस में सवार व्यक्ति से आभूषण से संबंधित कागज मांगे। इसे वह पेश नहीं कर पाया। जांच में 3.25 लाख रुपये के चांदी के करीब पांच किलो आभूषण पाए गए। अधिकारी ने इसकी सूचना उप आयुक्त ऊना कंवर शाहदेव कटोच और सहायक आयुक्त संजय शर्मा को दी।
इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये बतौर जुर्माना और टैक्स वसूला गया। उधर, आबकारी और कराधान विभाग के उप आयुक्त ऊना कंवर शाहदेव कटोच ने बताया कि मंगलवार शाम को एक मामले में बिना बिल आभूषण होने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी विभागीय अभियान जारी रहेगा।