फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Five injured in car-scooter collision in Dilwan, two referred to PGI

Una News: दिलवां में कार-स्कूटी की टक्कर पांच घायल, दो पीजीआई रेफर

Sat, 25 Oct 2025 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 25 Oct 2025 06:24 AM IST
विज्ञापन
Five injured in car-scooter collision in Dilwan, two referred to PGI
दिलवां में दर्दनाक सड़क हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त वाहन।संवाद
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत आने वाले दिलवां गांव में शुक्रवार सुबह चंडीगढ़–धर्मशाला राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ। सुबह लगभग 6:30 बजे के करीब एक तेज रफ्तार कार और स्कूटी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परमजीत कुमार (30) पुत्र सुरिंद्र कुमार, निवासी वार्ड-1, गांव कुरियाला अपने ताया पूरन चंद पुत्र वेला राम निवासी गांव सुरजेहड़ा के साथ स्कूटी पर सवार होकर बडूही गांव से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

जब वे दिलवां गांव पहुंचे, तभी ऊना की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने फुटपाथ से जा टकराई जिससे कार में सवार तीन महिलाएं भी घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में स्कूटी सवार परमजीत कुमार और पूरन सिंह निवासी कुरियाल, जिला ऊना गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं कार में सवार स्मृति देवी, हेमलता और सरोज, तीनों निवासी गांव वीज्वा, तहसील रामगढ़, जिला अलवर (राजस्थान) को भी चोटें आई हैं। बताया जा रहा कि ये तीनों महिलाएं मां ज्वाला जी के दर्शन करने जा रही थीं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस सेवा और पुलिस को दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।
वहां से डॉक्टरों ने परमजीत और पूरन सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कार व स्कूटी को कब्जे में ले लिया और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि चंडीगढ़–धर्मशाला राष्ट्रीय उच्च मार्ग का यह हिस्सा दुर्घटना ग्रस्त क्षेत्र (ब्लैक स्पॉट) बन चुका है। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वाहन चालकों से पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed