फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Five drums of raw liquor destroyed

Una News: कच्ची शराब के पांच ड्रम किए नष्ट

Fri, 09 Aug 2024 03:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 09 Aug 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Five drums of raw liquor destroyed
नंगल के गांव गंभीरपुर-मजारा खड में पुलिस ने बरामद की कच्ची शराब के ड्राम।संवाद
आंनदपुर साहिब पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

नंगल(ऊना)। नशे के सौदागरों के खिलाफ आंनदपुर साहिब पुलिस ने पंजाब-हिमाचल की सीमा पर स्थित गांव गंभीरपुर और मजारी की खड्ड में कच्ची शराब के पांच ड्रम बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से की है।

श्री आंनदपुर साहिब पुलिस और आबकारी विभाग ने वीरवार को कार्रवाई करते हुए गांव गंभीरपुर और गांव मजारी खड्ड में छापेमारी कर जमीन में छुपाकर रखे कच्ची शराब के पांच ड्रमों को बरामद किया। वहीं, बरामद किए गए सभी ड्रमों को नष्ट कर दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी आंनदपुर साहिब इंसपेक्टर दानिशवीर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि अकसर शिकायतें मिलती थीं कि इन गांवों में अवैध देसी शराब बनाकर बेची जाती है। वहीं, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed